सिज़ोफ्रेनिया के 4 प्रकार क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:37

सिजोफ्रेनिया के प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं।
1. भ्रम (Delusions)

मरीज को गलत यकीन होने लगते हैं। इस यकीन के कई रूप हो सकते हैं जैसे खुद को सताए जाने का भ्रम (Delusions Of Persecution) या फिर खुद के अमीर/ ताकतवर होने का भ्रम (Delusions Of Grandeur)। मरीज को ये भी महसूस हो सकता है कि दूसरे उन्हें अपने इशारों पर नचाने की कोशिश कर रहे हैं। या, फिर उन्हें ये एहसास भी हो सकता है कि उनमें दैवीय शक्तियां हैं।
कुछ मामलों में सिजोफ्रेनिया के मरीजों को विभिन्न पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (Personality Disorders) का शिकार होते भी देखा गया है। इन डिसऑर्डर में मुख्य रूप से बॉर्डर लाइन पर्सनैलिटी या हिस्ट्रीऑनिक पर्सनैलिटी के लक्षण दिखना बेहद आम है।
2. माया (Hallucinations)

सिजोफ्रेनिया के मरीज को अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। उन्हें ऐसी चीजें दिखाई और महसूस होती हैं जो असल में होती ही नहीं हैं। इसके अलावा कई मामलों में उन्हें चीजों का स्वाद और खुशबू महसूस होने की शिकायत होती है जो वहां होती ही नहीं हैं। हालांकि, मनोचिकित्सकों के पास सिजोफ्रेनिया के मरीजों को होने वाले विचित्र अनुभवों की लंबी लिस्ट होती है।
माया वाले मरीज के साथ सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि, वो ये मानने को ही तैयार नहीं होता है कि, जो वो देख या सुन रहा है वो असल में नहीं है। उसे लगता है कि, लोग जबरन उसे गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि वो तो सामने खड़ी अवास्तविक चीज को भी देख या सुन रहा होता है।
3. सोचने में विकार (Thought Disorder)

सिजोफ्रेनिया के मरीज की सोचने की क्षमता भी इस बीमारी के कारण प्रभावित होती है। हो सकता है कि मरीज बातचीत करते हुए बिना किसी लॉजिकल कारण के किसी दूसरे विषय पर बात करना शुरू कर दे। कई बार ये परिवर्तन इतने ज्यादा होते हैं कि सुनने वाला बुरी तरह खीझ जाता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info